
जंगली हाथियों के झुंड ने एक को मार डाला,चार घायल!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
जिला के गोला प्रखंड के साडम मसरीडीह में बीते रात जंगली हाथियों के झुंड ने तारो महतो को पटक कर मार दिया। जबकि चार लोग घायल हो गए।जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में मथुर महतो, विशेश्वर महतो,चिली देवी का इलाज चल रहा है। जिनकी जानकारी रामगढ़ विधानसभा की स्थानिय विधायक श्रीमती ममता देवी को दिया गया।
उनके निर्देश से विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग कमलेश कुमार महतो व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज पुझर पहुंचे। तुरन्त विभागीय अधिकारियों से बात किए। जिसमें विभाग द्वारा बताया गया कि हाथी द्वारा मृत्यु होने ₹400000 दिया जाता है। जिसमें तुरंत में श्राद्ध कर्म करने के लिए तत्कालीन मुआवजा के रूप में 10,000 रुपया उनके पुताहु रेखा देवी को दिए। बाकी ₹390000 कागजी प्रक्रिया के बाद दिया जाएगा।
परिजनों से बात कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर उपस्थित रितु लाल महतो लखेश्वर महतो चंदन प्रसाद तुलसीदास प्रसाद धीरेन महतो ताहिर अंसारी मिठू बेदिया सुनील कुमार भोला महतो दिनेश महतो गोविंद महतो अभिराम बेदिया तिलक विद्या कार्तिक मुंडा सुरेश महतो मंगल महतो वीरेंद्र एवं सैकड़ों उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button