
जगरन्नाथ महतो को वापस मिला शिक्षा मंत्रालय, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आवास जाकर सौंपा पदभार!
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड/ राँची
जगरन्नाथ महतो की झारखण्ड कैबिनेट में वापसी हो गई है। उनको शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरन्नाथ महतो से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। जगरन्नाथ महतो के बीमार पड़ने के बाद से शिक्षा मंत्रालय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद संभाल रहे थे। जगरन्नाथ महतो बीते वर्ष नवम्बर महीने में बीमार हो गए थे। वे कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे। उनका लंबा इलाज चला।जगरन्नाथ महतो को शिक्षा और उत्पाद मंत्रालय का प्रभार सौंप दिया गया है। बतौर शिक्षा मंत्री जगरन्नाथ महतो के सामने कई चुनौतियां हैं। ई कल्याण पोर्टल को लेकर छात्र सड़क पर हैं। पारा शिक्षकों का मसला ज्वलंत बना हुआ है। वे लगातार स्थायीकरण और वेतनवृद्धि की मांग कर रहे हैं। कोरोना काल की वजह से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था चौपट है। ऑनलाइन क्लास की सुविधा सबको नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में रोजगार का मुद्दा तो है ही। बता दें कि चेन्नई से लौटने के बाद जगरन्नाथ महतो ने कहा था कि मेरी मुख्यमंत्री से अपील है कि जल्दी मुझे पदभार सौंपे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button