मध्यप्रदेश के खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम विश्व पटल पर दर्ज करायेंगे: मुख्यमंत्री श्री चौहान

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश /संतोष बिसेन

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने टोक्यो ओलंपिक 2021 खेलों के शुभारंभ अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से भारत का नाम एक बार फिर से विश्व पटल पर दर्ज कराने के लिए मध्यप्रदेश सहित भारतीय दल के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी के जीवन का यह सबसे महत्वपूर्ण क्षण हैं। आपको बिना किसी दबाव के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। देश आपके साथ है-विजयी भव।

“चीयर फॉर इंडिया”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत का परचम लहराने हमारे खिलाड़ी निकल पड़े हैं। देश के हर एक भाग से “चीयर फॉर इंडिया” का उद्घोष खिलाड़ियों के हौसले को और मजबूत कर रहा है।खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “जीत हमारी हर नस में, आये यहाँ जो करने वो करके हम दिखलाएंगे, जीत की बाजी खेले हम और दिल को भी जीत के आएंगे”।

टोक्यो ओलंपिक में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मध्यप्रदेश के लिये गौरव का विषय है कि म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी के विवेक सागर को टोक्यो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में खेल लगातार विकसित हो रहे हैं। हमारे खिलाड़ी ओलम्पिक, वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करने के लिये तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधा और अधोसंरचना प्रदान करने के लिये कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक में प्रदेश के दो खिलाड़ी ऐश्वर्य और विवेक, जो सामान्य परिवार से हैं, उन्हें प्रदेश की अकादमी में निखरने का मौका मिला। आज दोनों अपना लक्ष्य पाने के लिये तैयार हैं।

खेल बजट में आशातीत वृद्धि

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में अग्रणी है। वर्ष 2006 में खेल बजट मात्र 5 करोड़ रुपये था, जिसे अब बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये कर दिया गया है। भविष्य में भी खिलाड़ियों और खेल के विकास के लिये कोई आर्थिक संकट नहीं आयेगा। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह गर्व की बात है कि पिछले ओलम्पिक में भी म.प्र. राज्य महिला हॉकी अकादमी की 6 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ओलम्पिक में सम्मिलित हो रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आपके पास अनंत शक्तियाँ हैं, दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत, माता-पिता का समर्पण और प्रशिक्षक की लगन से हर मुकाम हासिल कर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.