विधायक अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (इंटक) ने चुना उपाध्यक्ष

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

उड़ीसा के पुरी में राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन(इंटक) का दिनांक 16 से 18 दिसंबर तक चले राष्ट्रीय महाअधिवेशन मे बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को इंटक का उपाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के अंतिम दिन 5 सदस्य की टीम ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया जिसमें बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को उपाध्यक्ष एवं एस क्यू जामा को जेनरल सेक्रेटरी बनाया गया।

अधिवेशन में झारखंड सहित देश भर से शामिल हुए डेलीगेट

पुरी में चल रहे इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन के अधिवेशन में पूरे देशभर के कोल, आयरन, गोल्ड, जिंक इत्यादि की कंपनियों से डेलीगेट पहुँचे थे। यूनियन के प्रत्येक 250 सदस्यों पर एक डेलीगेट और प्रत्येक 1000 सदस्यों पर जनरल काउंसिल का सदस्य चुना जाता है।

विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (इंटक) की सदस्यता पिपरवार एरिया में हुए अधिवेशन में ग्रहण की थी, जिसके बाद फेडरेशन के अधिवेशन के अंतिम दिन हुए चुनाव में अंबा प्रसाद को उपाध्यक्ष चुना गया। उक्त अधिवेशन में देश के कई हिस्सों में चल रही खनन परियोजनाओं के डेलीगेट पहुंचे हुए थे जिसमें झारखंड से भी कई क्षेत्रों के लोग उक्त अधिवेशन में शामिल हुए।

इंटक द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा और आस्था से निभाऊँगी-अंबा

उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर विधायक अंबा प्रसाद ने हर्ष जताते हुए सभी को आभार व्यक्त किया। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि इंटक देश भर का सबसे बड़ा मजदूर यूनियन है जो पूरे देश में मजदूरों के हक एवं लड़ाई के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है।

विधायक ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ देश के सबसे बड़े मजदूर यूनियन का उपाध्यक्ष चुने जाने पर मेरे क्षेत्र के साथ साथ कोल एवं अन्य खनन परियोजनाओं जैसे सीसीएल एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियों में मजदूरों को उचित हक एवं अधिकार दिलाने के लिए, उनके हितों की रक्षा करने के लिए लड़ाई मेरे द्वारा तेज की जाएगी।

राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के द्वारा उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विधायक ने कहा कि फेडरेशन ने जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है, वह उसको पूरी निष्ठा व आस्था से निभायेंगी। उपस्थित पदाधिकारियों और डेलीगेट ने बड़कागांव में चल रही कोल खनन परियोजना मे मजदूरों और विस्थापितों को उनका हक अधिकार दिलाने हेतु विधायक अंबा प्रसाद के संघर्ष की सराहना की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.