शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व संपन्न होने पर उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा ने गोड्डा जिलेवासियों के प्रति किया आभार व्यक्त

जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोड्डा / रंजीत भगत

उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाई एस रमेश के द्वारा संयुक्त रूप से गोड्डा जिले में आज दिनांक 21.07.2021 को शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व संपन्न होने पर गोड्डा जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा बताया गया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण काल में गोड्डा जिलेवासियों के आपसी सहयोग तथा जागरूकता के कारण ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व बेहतर तरीके से गोड्डा जिले में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इस पर्व में गोड्डा जिला के सभी संप्रदाय एवं धर्म के लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए इस पर्व को मनाने में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया। उनके द्वारा जिला प्रशासन के उन सभी पदाधिकारियों, कर्मियों तथा पुलिस के जवानों का आभार प्रकट किया गया जो इस पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में प्रतिनियुक्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के लिए जो भी कर्मी विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्य कर रहे थे, उन सभी के सजगतापूर्वक कार्य के कारण यह पर्व बेहतर तरीके से मनाया गया।

*उपायुक्त महोदय गोड्डा श्री भोर सिंह यादव एवं पुलिस अधीक्षक गोड्डा श्री वाई एस रमेश के संयुक्त दिशा निर्देश पर गोड्डा जिला में ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मनाने हेतु पूरे प्रखंड एवं थाना स्तरों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की देखरेख में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मास्क लगाकर ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व मनाया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्ण तरीके से यह पर्व गोड्डा जिलेवासियों के द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, कहीं से किसी प्रकार की गोड्डा जिला में पर्व मनाने के दौरान में अभी तक अप्रिय घटना की शिकायत नहीं मिली है।*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.