बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को बनाया गया विनोबा भावे विश्वविद्यालय का अधिषद सदस्य

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

हजारीबाग:- बड़कागांव विधायक सह सदस्य सरकारी आश्वासन समिति एवं निवेदन समिति झारखंड विधानसभा सुश्री अंबा प्रसाद को विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग का अधिषद सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। यह मनोनयन झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो के द्वारा सहमति प्रदान करने के पश्चात उप सचिव किरण सुमन बखला द्वारा पत्र प्रेषित कर किया गया। विधायक अंबा प्रसाद के अलावा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के अधिषद सदस्य के रूप में डॉक्टर सरफराज अहमद, जयप्रकाश भाई पटेल, उमाशंकर अकेला, अमित कुमार यादव एवं मनीष जयसवाल को भी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि विश्वविद्यालय को नई ऊंचाई देने का कार्य किया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में हर प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.