COVID19 का संक्रमण मध्यप्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रित है: मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट मध्यप्रदेश / संतोष बिसेन

मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कोविड-19 के टीकाकरण के संबंध में जिला, विकासखण्ड, तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स को संबोधित करते हुए कहा कि #COVID19 का संक्रमण मध्यप्रदेश में पूरी तरह से नियंत्रित है। पॉजिटिविटी रेट घट के 0.1 प्रतिशत रह गया है। टेस्ट हम पूरे कर रहे हैं। कल 73 हजार से अधिक टेस्ट हुये। उनमें केवल 143 पॉजिटिव केस आये हैं। हमारी रिकवरी रेट बढ़कर 98.52 प्रतिशत हो गई है।

अब लगभग सभी जिलों में केस की संख्या बहुत कम हो गई है। केवल भोपाल और इंदौर में अब दो अंकों में संख्या है लेकिन बहुत तेजी से सुधार हुआ है। ये हमारे लिये सुखद स्थिति है।

लेकिन कई जगहों पर लापरवाही दिखने लगी। लोग मास्क हटाने लगे हैं, दूरी का पालन भी लोग नहीं कर रहे। मैं गांव में और ब्लॉक में बैठे हुये मित्रों से आग्रह करना चाहता हूं, निवेदन करना चाहता हूं कि आपका काम समाप्त नहीं हुआ। आप निरंतर काम करेंगे।

दुनिया के सारे वैज्ञानिकों ने जांची परखी उस पर वैक्सीन खरी उतरी है। इसलिये वैक्सीनेशन का काम बहुत महत्वपूर्ण है। मैं प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने वैक्सीनेशन का संपूर्ण काम अपने हाथ में ले लिया।

दुनिया के सारे वैज्ञानिकों ने जांची परखी उस पर वैक्सीन खरी उतरी है। इसलिये वैक्सीनेशन का काम बहुत महत्वपूर्ण है। मैं प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने वैक्सीनेशन का संपूर्ण काम अपने हाथ में ले लिया।

अब देश के सभी नागरिकों को फ्री वैक्सीन भारत सरकार लगवायेगी। 21 जून से ये अभियान प्रारंभ हो रहा है। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। योग शरीर को निरोग रखता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। बड़े कार्यक्रम नहीं होंगे लेकिन सीमित संख्या में योग कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री जी ने घोषणा की है कि 21 जून से 18 साल से ऊपर के लोगों को भारत सरकार की तरफ से वैक्सीन लगाई जायेगी। हम उसे एक अभियान का रूप देना चाहते हैं। ये इसिलये कि हम अपने प्रदेश के बहनों भाइयों को सुरक्षित रखना चाहते हैं। उनको सुरक्षा चक्र देना हमारी जवाबदारी है।

वैक्सीनेशन का अभियान क्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी को चलाना है। आपको ये जिम्मा सौंप रहा हूं। जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड की और गांवों की क्राइसिस मैंनेजमेंट कमिटी को ये अभियान चलाना है। 21 जून को सुबह 10 बजे से ये अभियान प्रारंभ होगा।

7000 वैक्सीनेशन के सेंटर बनायेंगे पूरे प्रदेश में। सभी जिलों की सूची भेज दी जायेगी। आपके जिलों में जितने जगह भी वैक्सीनेशन का काम होगा उसके सेंटर तय हो जायेंगे। इसके अलावा हमें 7000 वैक्सीन के प्रेरक चाहिये जो लोगों को वैक्सीन के लिये प्रेरित करें।

ये प्रेरक मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संस्थाओं के लोग होंगे, धर्मगुरु होंगे, अलग अलग सामाजिक, धार्मिक संगठनों के प्रमुख होंगे, डॉक्टर्स, प्रोफेसर, वकील, पूर्व अधिकारी समाज में जिनकी प्रतिष्ठा है वो सभी जायेंगे।

आपके जिले के नाम आप निकालें। उनके नाम तय किये जायेंगे वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने के लिये। आज से इसकी तैयारी शुरु कर दें। घर घर निमंत्रण दे सकते हैं। 10 बजे प्रेरक दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम शुरु करेंगे।

महापुरुषों के चित्र रख के पुष्प अर्पित किये जा सकते हैं। बुजुर्गों को लाने की व्यवस्था करें। वैक्सीन के डोजेज बेकार नहीं जाने चाहिये। ये जिंदगी के डोज। सभी 51-52 हजार गांवों में प्रचार सामग्री भेजेंगे।

सोशल मीडिया के माध्यम से इसके लिये प्रचार करें। अपनी आवाज रिकॉर्ड कर के वॉयस मेसेज भेजें। “वैक्सीन ही सुरक्षा है, कृपया वैक्सीन लगवायें और दूसरों को भी प्रेरित करें।” 20-25 सेकेंड का मेसेज भेजें। घर घर संपर्क करें, अभिनव तरीके खोजें प्रचार के लिये।

मेरा स्थान जहां तय होगा मैं भी जाऊंगा प्रेरक के रुप में। मैं भी सोच रहा हूं कि मैं 2-3 किमी साइकिल से चला जाऊंगा। इससे एक वातावरण बनेगा अभियान के पक्ष में।

एक गीत भी फाइनल कर रहे हैं जो वैक्सीनेशन के लिये प्रेरणा देगा। ये साधारण काम नहीं है। ये तीसरी लहर से लोगों को बचाने का काम है। मेरे लिये तो ये सर्वोच्च प्राथमिकता है। तीसर लहर को हर कीमत पर रोकना है।

इस कार्यक्रम को जब प्रारंभ करें तो एक संकल्प लोगों को दिला सकते हैं, ” वैक्सीन ही सुरक्षा है, मैं वैक्सीन लगवा रहा हूं और संकल्प लेता हूं कि अन्य लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करूंगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.