
धनबाद के आशुतोष कुमार का इसरो में वैज्ञानिक के पद पर चयन !
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद
सरायढेला विकास नगर के रहनेवाले रेल कर्मी चंद्र भूषण सिंह के पुत्र आशुतोष कुमार का चयन इसरो में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। परिवार के साथ साथ पूरे कोयलांचल में इसे लेकर खुशी का माहौल है। आशुतोष की प्रारंभिक पढ़ाई डिनोवली से हुई है।
उसके बाद दून पब्लिक स्कूल और बीआईटी मेसरा और फिर आईआईटी आइएसएम से आशुतोष ने अपनी पढ़ाई पूरी की है।आशुतोष का कहना है कि वे देश की सेवा करने चाहते थे। इसरो का देश मे बहुत बड़ा योगदान है। शुरू से ही इच्छा रही कि इसरो में जाकर देश की सेवा करूँ। उन्होंने कहा कि उनके दादा भी चाहते थे कि वह इसरो में वैज्ञानिक बनकर जाए। उन्होंने कहा यहां तक पहुंचाने में मातापिता का बहुत बड़ा योगदान रहा।
आशुतोष के पिता चंद्र भूषण सिंह धनबाद रेल मडंल में मेल एक्सप्रेस के गार्ड हैं। पिता का कहना है कि हर मां बाप चाहता है कि उसका बेटा बहुत आगे निकले।देश के लिए कुछ अच्छा करके दिखाए।बेटे की इस उपलब्धि से खुद पर भी गर्व हो रहा है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button