दो दिवसीय महिला फुटबॉल और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का समापन।

ब्यूरो रिपोर्ट खूंटी ..

अड़की प्रखण्ड के अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परिसर में दो दिवसीय महिला फुटबॉल और पुरुष हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हुई। खेल का आयोजन खूंटी पुलिस के सहयोग से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत किया गया। इसका उद्देश्य प्रखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में खेल प्रतिभा को निखारना व सफल बनाना है।

खेल के अंतिम दिन उपायुक्त, श्री शशि रंजन द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही खेल के क्षेत्र में दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया।

उक्त खेल प्रतियोगिता में 14 महिला फुटबॉल टीम और 24 पुरुष हॉकी टीम ने भाग लिया, जिसमें फाइनल में महिला वर्ग में कोवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर हेमरोम रहे तथा पुरुष हॉकी में मरागंबुरु की टीम ने प्रथम स्थान व सरयाद को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

टीमों को प्रशस्ति पत्र, जर्सी, खेल सामग्री देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रथम राउंड विजयी टीमों को भी खेल सामग्री व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बूजूर्ग महिला, पुरुषों को भी साड़ी व धोती वितरित किये गए। मौके पर पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष शेखर, अनुमण्डल पदाधिकारी, श्री हेमंत सती, उप विकास आयुक्त, श्री अरुण कुमार सिंह, एस.डी.पी.ओ, अभियान एस.पी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.