सामूहिक विवाह की एक पहल, उनके लिए जो साथ होते हुए भी कभी विवाहित न हो सके।

सामाजिक सम्मान का वातावरण महत्वपूर्ण– महामहिम राज्यपाल

आज (28.02.2021) बिरसा कॉलेज फुटबॉल स्टेडियम, खूंटी में जिला प्रशासन और गैर सरकारी संस्था निमित्त के सहयोग से Live-in-couples का वैवाहिक समारोह आयोजित किया गया। संस्था द्वारा इन जोड़ों चिन्हित कर सामूहिक विवाह के लिए तैयार कराया गया। इसमें कुल 105 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। जिले के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में पहान पुजारियों द्वारा पारंपरिक रूप से विवाह कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल , श्रीमती द्रौपती मुरहू द्वारा ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपने शुभकामना सन्देश साझा किए गए। कार्यक्रम में शामिल लाभुकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई।
उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ पहुंचाने हेतु लाभुकों से आवेदन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये गए। साथ ही जिला अवर निबंधन कार्यालय द्वारा विवाहित जोड़ों का विवाह पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किये गए। आयोजन स्थल में प्रतिनियुक्त भी.एल.ई द्वारा जिन लाभुकों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनका आधार कार्ड बनाये गए। इसके साथ ही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक द्वारा शाखा, प्रबन्धक, बैंक ऑफ इंडिया, खूंटी से समन्वय स्थापित कर लाभुकों का बैंक खाता खुलवाने हेतु आवेदन प्राप्त कर आवश्यक सहयोग किया गया।
May be an image of outdoors
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल झारखण्ड, श्रीमती द्रौपती मुर्मू द्वारा अपने शुभकामना संदेश में नवविवाहित जोड़ों को प्रोत्साहित किया गया।* उनके द्वारा बताया गया कि झारखंड के गांव में ऐसे हजारों जुड़े रहते हैं, जिनकी औपचारिक रूप से विवाह नहीं हुई है। ऐसे परिवारों के लिए यह कार्यक्रम उम्मीदों को जागृत करता है जो बिना विवाह के अनिश्चितता और असुरक्षा भरे अंधेरे में जीवन जीने को विवश थे। आगे उन्होंने बताया कि निमित्त और उसके सहयोगियों की पहल ने उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ नई दिशा भी मिली है। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि ऐसे कार्यक्रम और भी लोगों को प्रेरित करेंगे। आयोजन हेतु उन्होंने जिला प्रशासन व निमित्त संस्था की सराहना की गयी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह की कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने में मदद मिलेगी। सामाजिक असुरक्षा के कारण सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में भी कई अड़चनें आती थीं। बगैर सामाजिक धार्मिक रीति रिवाज के लिव-इन मे रहने वाले परिवारों को गांव में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता था। ऐसे में असुरक्षा की भावना में महिलाओं को मानसिक तनाव के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जागरूकता हेतु हर स्तर पर सम्भव प्रयास किये जाने चाहिए।
*इस दौरान भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, सचिव श्री एन.एन सिन्हा द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि इस आयोजन का उद्देश्य वैसे जोड़ों के जीवन में नई दिशा मिलेगी।* जो खराब आर्थिक स्थिति एवं कई अन्य वजहों से शादी नहीं कर पाते। वहीं कहीं जोड़ों के लिए आयोजन का खर्च उठाना भी संभव नहीं होता। समाज की इन कुरीतियों की वजह से इन जोड़ों को बिना शादी किए साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। दांपत्य संबंध से समाज में मान्यता नहीं मिल पाती, जिससे जीवन भर इन जोड़ों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा नुकसान गांव की महिलाओं एवं बच्चों को उठाना पड़ रहा है। साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं से भी वह वंचित रह जाते हैं। इस सामाजिक कुप्रथा के कारण पुरुष की मृत्यु पर जमीन व संपत्ति महिला एवं बच्चों को नहीं मिल पाती तथा बच्चों के कान छेदने की मनाही होती है और महिलाओं की असामयिक मृत्यु पर उन्हें सामूहिक कब्रगाह में अंतिम क्रिया कर्म का अधिकार भी नहीं दिया जाता। आने वाली पीढ़ी भी इन परिवारों की शादी से वंचित रह जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा इन्हें सभी प्रकार के सहयोग उपलब्ध कराए जा सके।
नवविवाहित जोड़ों के उम्मीदों के सफर की शुरुआत– उपायुक्त
इस दौरान उपायुक्त, श्री शशि रंजन द्वारा बताया गया कि गांव में “लिव इन रिलेशन” में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए कार्यक्रम उम्मीदों भरा है जो जिंदगी भर बिना विवाह के अनिश्चितता और सुरक्षा के अंधेरे में जीने को विवश थे। इस पहल से उनके जीवन में रोशनी आयी है और उम्मीदों का सफर भी शुरु हुआ है ताकि आने वाले दिनों में इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सके। साथ ही सामाजिक परिवर्तन से इन्हें पूर्ण रूप से सम्मान दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन नवविवाहित जोड़ों को जिला प्रशासन की ओर से सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास है। साथ ही इनका विवाह निबंधन भी सुनिश्चित कराया जाएगा। जोड़ों को आने वाले दिनों में रजिस्टर्ड विवाह प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु उन्होंने निमित्त संस्था की सराहना की।
मौके पर अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा वैवाहिक समारोह में सम्मिलित नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस माध्यम से पूरे समाज और देश में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। ताकि आत्मविश्वास से पूर्ण ये जोड़े अपने नव जीवन की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
मौके पर निमित्त संस्था की सचिव श्रीमती निकिता सिन्हा द्वारा समारोह के उद्देश्यों को साझा किया गया।
झारखंड के सुदूर गांव के ढुकु जोड़े लिविंग रिलेशन में रहने को मजबूर है और अपने समाज से दूर रहकर कई तरह की परेशानियों को झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना जैसी योजना का लाभ भी इन्हें नहीं मिल पाता। क्योंकि इसके लिए जिन दस्तावेजों और कार्रवाई की जरूरत होती है उन्हें भी यह जोड़े परिवार से भाग कर शादी करने व गरीबी अथवा अज्ञानता के कारण पूरी नहीं कर पाते। निमित्त द्वारा गत 5 वर्षों से ऐसे जोड़ों को सामाजिक एवं कानूनी मान्यता दिलाने के लिए सामूहिक शादी कराई जा रही है। वर्ष 2016-17, 2017 -18 2018- 19, 2020-21 से क्रमशः 21,43,132,265 और 55 जोड़ों की शादी कराई गई है ताकि यह जोड़ें और खासकर महिलाएं और बच्चे शांति और और सुरक्षा महसूस कर सकें और सामान्य परिवारों की तरह सरकार और समाज की परिवार की सभी योजनाओं और प्रक्रियाओं का लाभ ले सके। इस आयोजन से अब यह जोड़े मुख्यधारा से जुड़ कर अपनी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित श्रीमती मनीषा टुटी, श्रीमती पूनम मुंडू, श्रीमती मंजू भेंगराज द्वारा अपने अनुभवों को साझा किया गया। साथ ही महामहिम राज्यपाल द्वारा उन्हें नव जीवन की ओर अग्रसर होने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह के माध्यम से लाभान्वित जोड़ों को बधाई दी गयी।
समारोह के दौरान इन जोड़ों को अपने दांपत्य जीवन को और व्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु कपड़े बर्तन एवं अन्य सामग्रियां भी दी गई। इस अवसर पर निमित्त की सचिव, श्रीमती निकिता सिन्हा ने जोड़ों को बधाई देते हुए समाज के वरिष्ठ सदस्यों से सामाजिक समस्या को हल करने हेतु अनुरोध किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.