
झारखंड सरकार काम का तरीका बदले नहीं तो चैन से सोने नहीं देंगे: लाल सिंह आर्य
BJP अनुसूचित जाति मोर्चा की दो दिवसीय कार्य समिति बैठक की शुरुआत गुरुवार से हुई। मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि झारखंड में बलात्कार की घटना बढ़ रही है, अपराधी खुले आम सड़कों पर घूम रहे है, युवा पलायन करने को मजबूर है, महिलाएं अपने घरों में ही असुरक्षित हैं। सरकार चिर निद्रा में सोई हुई है।
उन्होंने कहा कि जब तक राज्य सरकार अपने काम के तरीके को नहीं बदलेगी तब तक मोर्चा राज्य सरकार को चैन से सोने नहीं देगी। BJP के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी पार्टी की रीढ़ हैं। उनके मजबूत होने से ही पार्टी मजबूत बनेगी।
दलितों और गरीबों को दरकिनार किया जा रहा- बाबूलाल
पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार का काम गरीब, दलितों, जरूरतमंदों के लिए योजनाएं तैयार करना है, लेकिन वर्तमान की राज्य सरकार गरीब दलितों को दरकिनार कर योजनाएं तैयार कर रही है।उन्होंने कहा कि झारखण्ड में 12.9 प्रतिशत आबादी अनुसूचित जाति की है और ये सभी लोग राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। लोकसभा की 14 में से एक आरक्षित सीट भी भाजपा के नाम है वहीं विधानसभा में 9 में से 6 सीटें पर भाजपा की जीत हुई है। केन्द्र और राज्य सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अनुसूचित समाज आज सबसे अधिक प्रताड़ित है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button