नए साल में झारखंड सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को दी प्रोन्नति

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को नए साल में प्रोन्नति दी है। कोल्हान जोन के प्रभारी नवीन कुमार सिंह को एडीजी अभियान बनाया गया है। वहीं रांची के डीआईजी अखिलेश कुमार झा को प्रोन्नति देते हुए आईजी मानवाधिकार बनाया गया है जबकि जैप 9 के कमांडेंट अनूप बिरथरे को राज्य सरकार ने डीआईजी बजट बनाया है।

वहीं, सीआईडी के एसपी सुनील भास्कर को डीआईजी सीआईडी बनाया गया है। प्रोन्नति देने के बाद इनका पदस्थापन भी कर दिया गया हैं। राज्य सरकार ने एक जनवरी की देर रात यह फैसला लिया।

उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस मुख्यालय में एडीजी अभियान का महत्वपूर्ण पद काफी समय से खाली था। इसके साथ ही और भी कई अन्य महत्वपूर्ण रिक्त पदों को भी भरने की कोशिश की गयी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.