सोनू सूद ने शेयर की अपने जीवन सबसे बड़ी उपलब्धि, मोगा में मां के नाम पर रखा गया रोड का नाम

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस साल लोगों के रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने कई लोगों को उनके घर पहुंचाने में मदद की। इतना ही नहीं उन्होंने उनके खाने-पीने से लेकर उनकी दवाई का इंतजाम भी किया। लोगों की मदद का ये नेक काम सोनू सूद अभी भी कर रहे हैं। एक्टर सोनू सूद इस साल लोगों के रियल लाइफ हीरो बनकर उभरे हैं।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये एक ऐसी चीज है जिसका सपना उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देखा।

ऐसे में उनको सम्मान देने के लिए अब उनके होम टाउन मोगा में एक सड़क का नाम उनकी मां सरोज सूद के नाम पर रख दिया है। सोनू सूद ने अपनी मां को कम उम्र में ही खो दिया था। कुछ समय पहले उनके पिता का भी निधन हो गया ऐसे में उनके शहर की एक सड़क का नाम उनकी मां के नाम पर रखा जाना सोनू सूद के लिए काफी मायने रखता है।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि ये एक ऐसी चीज है जिसका सपना उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देखा।

बता दें, सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान लोगों के मसीहा बनकर उभरे हैं। वह आज भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं. उनके इस बेहतरीन काम की दुनियाभर में लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं अब इस नेक काम के लिए उन्हें आज यानी 30 दिसबंर को सम्मानित किया गया है। सोनू सूद को नॉर्वे बॉलीवुड फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। उन्हें मानवतावादी पुरस्कार 2020 का सम्मान मिला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.