ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना हमारा उद्देश्य– उपायुक्त

खूंटी उपायुक्त, श्री शशि रंजन द्वारा अड़की प्रखण्ड का दौरा किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए, डी.पी.एम जे.एस. एल.पी.एस, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, श्री गौतम कुमार साहू व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसी क्रम में सुदूर बिरबांकी, कोचांग, घाघरा एवं कोरवा पंचायत का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने घाघरा के ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इसके साथ ही संचालित योजनाओं के तहत किये गए कार्यों का अवलोकन करने के क्रम में उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने हेतु उन्हें योजनाओं से जोड़ना महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में उपायुक्त ने घाघरा व बिरबांकी ग्राम का भ्रमण कर ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने व जागरूक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की गई। साथ ही घाघरा में बने बोरीबांध का अवलोकन कर उन्होंने ग्रामीणों को जनशक्ति से जलशक्ति अभियान की ओर बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।

मौके पर उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

उपायुक्त द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने व उनसे निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचकर आमजनों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु प्रयासरत है। जिला व प्रखण्ड के अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी को सामूहिक प्रयासों के साथ दिग्भ्रमित विचारधारा का त्याग करते हुए आगे बढ़ना है। साथ ही सखी मण्डल की दीदियों को प्रोत्साहित करने के क्रम में उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए सभी को जागरूक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

इसी क्रम में बिरबांकी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याण अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामों में स्वास्थ्य कैम्प लगाने के निर्देश दिए। मौके पर उपायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं के तहत किये गए कार्यों का भौतिक निरिक्षण कर उपायुक्त ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लम्बित योजनाओं को ससमय पूर्ण करें। साथ ही निर्देशित किया कि सभी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा समय-समय पर क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया जाय।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा क्रियान्वित महत्वकांक्षी योजनाओं को पूर्ण कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ करना हमारा अहम उद्देश्य है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.