शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के सेहत में सुधार, जल्द करेंगे घर वापसी

रांची। चेन्नई स्थित महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में लंग्स ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया सफल होने के बाद मंत्री जगरनाथ महतो की अब सेहत में तेजी से सुधार है। कोरोना की चपेट में आने के बाद रिम्स रांची से चेन्नई में मंत्री की फिजियोथेरेपी सहित अन्य कई तरह का इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को चेन्नई के डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद मंत्री से बात की और उनसे कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही झारखंड लौटें। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंत्री की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। ऐसे में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

पिछले 26 सितंबर को मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था। वहां चार दिन तक लगातार इलाज के बाद मेडिका में शिफ्ट कराया गया था, जहां करीब 20 दिन तक इलाजरत रहे। स्थिति में सुधार नहीं होने पर 19 अक्तूबर को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम अपने साथ 20 अक्तूबर को ले गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.