एन एच आर सी सी बी ने ट्रैफिक पुलिस के बीच किया छाता का वितरण।

झारखंड ब्यूरो/ रांची : दिनांक 10.07.2024 को राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो(एन एच आर सी सी बी)द्वारा धनबाद यातायात पुलिस कार्यालय में छाता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बारिश के मौसम में यातायात पुलिस के उपयोग के लिए छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान करीब 100 यातायात पुलिस कर्मियों के बीच छाते का वितरण किया गया। एन एच आर सी सी बी राष्ट्रीय सचिव अंकित चौधरी, संयुक्त सचिव मितेश गोयंका और अन्य सदस्यों द्वारा सभी महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के बीच छाते वितरित किए गए।
इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र और मोमेंटो देकर भी सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय सचिव श्री अंकित चौधरी ने बताया कि यातायात पुलिस सड़कों पर लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं, और बारिश के मौसम में उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें छाते प्रदान किए गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.