विधायक अंबा प्रसाद ने किया उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुरुंगा के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

बड़कागांव:- बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गरसुल्ला पंचायत के ग्राम लुरुंगा में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य का शिलान्यास दिन सोमवार को किया। वही कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर व पुष्प कुछ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा अर्चना कर उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास से पूर्व विधायक की ओर से भूमि पूजन किया गया। गौरतलब है कि विधायक अंबा प्रसाद के अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से लगभग 50 लाख की लागत से विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य करवाया जा रहा है। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय के उन्नयन हेतु विविध कार्य होने से गांव के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल विद्यालय में बन पाएगा। बच्चों को विद्यालय में उत्तम शिक्षा के साथ-साथ बेहतर सुविधा व संसाधन मिलेगी। विधायक ने कहा कि मैं जनहितैषी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहूंगी, पूरे क्षेत्र में विकास का कार्य तेजी से हो रहा है, दिन प्रतिदिन बड़कागांव विधानसभा नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्य करा रहे संवेदक को कहा कि विकास योजना में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चारदीवारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्य समय से पूरा करें। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया मालती देवी, शमशेर आलम, पूर्व मुखिया छक्कन बेदिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक लखेश्वर महतो, सुधि महतो, सुरेश साहू, गीता देवी, मनोज महतो, उमेश साव, विनोद साव, दूधेश्वर तुरी, धनु गंजू, मेघलाल तुरी, कुलेश्वर गंजू, कैलाश महतो, देवेंद्र ठाकुर, केवल महतो, सुरेंद्र महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.