हजारीबाग नगर निगम द्वारा चुंगी वसूली पर विधायक अंबा प्रसाद ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- हजारीबाग वासियों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

हजारीबाग:- हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में शहर के लगभग 11 स्थानों में चुंगी वसूलने के मामले पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने चुंगी वसूलने के मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से व्यावसायिक व 11 व्यवसायिक छोटे-बड़े वाहनों का हजारीबाग शहर में आगमन होता है और इनसे चुंगी के रूप में पैसे वसूले जाने पर प्रत्यक्ष रूप से इसका भार हजारीबाग की आम जनता के ऊपर पड़ेगा एवं रोजमर्रा की वस्तुओं सब्जियों इत्यादि के दाम में वृद्धि होगी।

विधायक ने कहा कि इस संदर्भ में बहुत जल्द विभागीय अधिकारियों से मुलाकात करूंगी। अंबा प्रसाद ने कहा कि रोजाना बड़कागांव केरेडारी समेत कई ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों हजारों की संख्या में वाहन हजारीबाग शहर आते हैं और चुंगी के नाम पर की जा रही वसूली से वाहन मालिकों व छोटे-मोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है जिसका कई संगठन तथा आम जनमानस चुंगी वसूलने का विरोध कर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.