पतरातू प्रखंड के नेतुआ आईलैंड में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई विधायक अंबा

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

पतरातू:- पतरातू प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम नेतुआ मे बिरसा मुंडा ग्रीन टापू (आईलैंड) में भगवान बिरसा मुंडा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रहीं।

कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर आदिवासी महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से ढोल मांदर की थाप पर आदिवासी नृत्य करते हुए विधायक अंबा प्रसाद को पूजा पर ले गए एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया| अंबा प्रसाद ने सर्वप्रथम भगवान धरती आबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों समेत पूरे राज्य वासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।

विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, जनजातीय समुदाय को एकजुट किया, यहाँ की संस्कृति का पुनर्जागरण किया। भगवान बिरसा मुंडा के सर्वोत्तम योगदान के लिए उनकी जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। भगवान वीर बिरसा मुंडा जल-जंगल, जमीन की रक्षा के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे, उन्होंने जनजातीय संस्कृति व परंपराओं की रक्षा के लिए अपने जीवन का हर क्षण अर्पित कर दिया। आज झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर उनके और झारखंड के सभी क्रांतिकारियों और आंदोलनक़ारियों के दिखाये रास्ते का पूरी निष्ठा के साथ अनुसरण करने का हम प्रण लेते हैं।

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री मनोज राम,प्रमुख कौशल्या देवी, कुरसे पंचायत के मुखिया संदीप उराव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र मुंडा, अध्यक्ष सुदर्शन मुंडा, सचिव अर्जुन मुंडा, कोषाध्यक्ष सविता देवी, मुख्य सचेतक भोला मुंडा, नागेश्वर मुंडा, रामधन मुंडा, तिलक मुंडा, महादेव मुंडा, दिलेश्वर मुंडा, मुनेश्वर मुंडा,नरेश मुंडा, जितेंद्र, सिकंदर मुंडा,अजय, राहुल, परमेश्वर,मनोज ठाकुर, दिनेश मुंडा,विजय मुंडा, बबलू मुंडा, रमेश बेदीया, आरती देवी, योगेंद्र सिंह खरवार, नरेंद्र सिंह, मनोज महतो, रामकुमार महतो,सुगंधा देवी, प्रदीप महतो समेत कई लोग मौजूद थे|

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.