आई टी आई तमनार के कर्मचारियों को किया ब्यूरो ने सम्मानित

रायगढ़ जिला ब्यूरो चीफ रिपोर्ट

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा बिलासपुर संभाग में मानवाधिकार प्रचार-प्रसार अभियान लगातार जारी है। लोगों को अपने अधिकारों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में स्थित आई टी आई कसडोल (तमनार) में ब्यूरो के कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ। उन्होंने विद्यालय का अवलोकन किया।इस अवसर पर संस्था में पदस्थ सुपरिटेंडेंट सम्माननीय पी के कंवर सहित समस्त शिक्षक, कर्मचारियों आर आर बघेल, के के प्रधान,आर के श्रीवास, धनेश्वर साहू, राकेश साहू, व्यास नारायण कंवर,रोशन कुमार यादव,सुलेखा कंवर को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। ब्यूरो के पदाधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के अनुसार विद्यार्थियों के भीतर स्थित गुणों को प्रस्फुटित करना, खिलने का अवसर देना ही शिक्षा का मूलमंत्र है।गुरूजन बच्चों को तकनीकी ज्ञान दे रहे हैं, जिससे वे अपने जीवन को सफल कर सकते हैं। बच्चों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। सड़क पर चलते समय संभावित दुर्घटनाओं से बचने के उपायों पर चर्चा किया गया। तथा ब्यूरो की स्थापना और मूलभूत जानकारी दी गई। ब्यूरो ने खुशी जताई कि कर्मचारीगण प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के संभाग अध्यक्ष डाक्टर हरिहर प्रसाद पटेल, महिला विंग संभाग अध्यक्ष सरस्वती पटनायक, सावित्री साव, देवमती चौहान, जमुना निषाद, महिला विंग ब्लाक अध्यक्ष विलासिनी प्रधान तथा आई टी आई के छात्र उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.