![](https://thechangenews.com/r3e/uploads/2022/11/IMG-20221109-WA0003-780x470.jpg)
विशेष मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हुआ “साईकल रैली” एवं “वकाथोन” का आयोजन
झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा
रामगढ़: मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन की तिथि दिनांक 09.11.2022 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव, झारखंड रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर “पेडल फॉर पार्टिसिपेटिंग इलेक्शन” विषय पर साइकिल रैली एवं “स्टेप फॉर पार्टिसिपेटिंग इलेक्शन” विषय पर वकाथोन का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, उप सचिव, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची श्री प्रदीप कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश कंबोज, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रामगढ़ श्रीमती एनी रिंकू कुजुर, अंचल अधिकारी रामगढ़ श्री सुधीर कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने साइकिल रैली एवं वकाथोन में हिस्सा लिया।
साइकिल रैली का आयोजन अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ से बस स्टैंड होते हुए सुभाष चौक एवं सुभाष चौक से बस स्टैंड होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक किया गया। रैली संपन्न होने के उपरांत उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत सभी को जानकारी देते हुए कहा कि जो भी नए मतदाताओं ने अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं वहीं उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले कार्यो के संबंध में सभी को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर उपायुक्त ने सभी से अपने अपने फोन पर वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करने एवं उसके माध्यम से निर्वाचन की प्रक्रिया को समझने एवं उसमें अपने योगदान को सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उपायुक्त ने सभी से कहा कि सभी मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र आधार कार्ड से अवश्य लिंक कराएं साथ ही उन्होंने आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक करने संबंधित अफवाहों को भी दूर किया।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी रामगढ़ मोहम्मद जावेद हुसैन ने सभी को विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम, आधार कार्ड को मतदाता सूची से लिंक करने की प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु आयोजित सेल्फी कैंपेन में भी हिस्सा लिया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button