मजदूर भाइयों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : रौशन लाल चौधरी

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

मंगलवार को टेक्सेल कंपनी के आवासीय कैंप में अखिल झारखंड श्रमिक संघ एवं मजदूरों के बीच एक बैठक हुई जिसमें अखिल झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रौशन लाल चौधरी एवं केंद्रीय सचिव सतीश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए रौशन लाल चौधरी ने कहा कि टेक्सेल कंपनी के द्वारा मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। इनके हक और अधिकार से इन्हें वंचित किया जा रहा है। यहाँ तक कि इनके न्यूनतम मजदूरी का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है जैसे पी एफ, ईएसआई का पैसा भी इन्हें नहीं मिल रहा है। अगर मजदूर अपनी मजदूरी के लिए आवाज उठाते हैं तो उनको प्रबंधन की ओर से प्रशासन के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। इसलिए प्रबंधन से यह माँग किया जा रहा है कि जो मजदूरों का उचित माँग है उसे प्रबंधन नजरअंदाज ना करे और जल्द से जल्द इनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। नहीं तो पीवीयूएनएल के सभी मजदूरों को गोल बंद करके आंदोलन किया जाएगा। रौशन लाल चौधरी एवं सतीश सिन्हा ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के लिए उन्हें जो भी कदम उठाना पड़े उससे वे पीछे नहीं हटेंगे और मजदूर भाइयों को उनका हक निश्चित रूप से दिलवा कर रहेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से विजय साहू नित्यानंद कुमार अशोक पाठक मनोज राम संजय यादव सहित सैकड़ों मजदूर उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.