स्व टेकलाल महतो की11वीं पुण्यतिथि पर झामुमो ने किया याद

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

गिद्दी :स्व.टेकलाल महतो अपने विधायकी काल में मांडू विधानसभा क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व के साथ-साथ झामुमों को सींचने का काम किया.उन्होंने झारखंडी जनता के हक व अधिकार के लिए अपना सर्वस्व जीवन न्योछावर कर दिया, उक्त बातें झामुमो प्रखंड कार्यालय गिद्दी सी में मंगलवार को अलग झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. टेकलाल महतो की 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो ने कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष डाडी सह डाडी मुखिया लखनलाल महतो ने किया।श्री महतो ने कहा कि अलग झारखंड आंदोलन में टेकलाल बाबू द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई गयी थी।उनके बताए मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है। जबकि झामुमो केंद्रीय सदस्य सह जीप प्रतिनिधि डाडी भाग 2 राजेश टुडु ने कहा कि स्व. महतो अपने विधायकी काल में जो विकास का कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड को अलग राज्य बनाने में उन्होंने काफी योगदान दिया है। मैं उन्हें शत शत नमन करता हूं।मौके पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्षा अनन्या मुखर्जी ने कहा कि स्व. महतो ने जनता की समस्याओं का निदान करने की दिशा में अनेकों कार्य किए है। कार्यक्रम में सबसे पहले स्व.टेकलाल महतो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद बारी-बारी से झामुमो कार्यकर्ताओं ने स्व. टेकलाल महतो की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया। मौके पर महेश ठाकुर,युवा प्रखंड अध्यक्ष श्रीनाथ महतो,शिवजी बेसरा,मुखलाल बेदिया,मेहीलाल महतो,राजेश्वर महतो,सुबोध महतो,बलदेव महतो, ब्रीजकिशोर महतो,बबलू मांझी,कालिदास मांझी,शिव बेसरा,उदय महतो,सुरेंद्र महतो,राजेश मांझी,प्रदीप महतो,शाहिद अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.