झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न,20व25 सितंबर के रेल रोको कार्यक्रम में प्रदेश कुरमी महासभा शामिल नहीं होगी 

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

गिद्दी :झारखण्ड कुरमी महासभा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बहेरा पंचायत सचिवालय, हजारीबाग जिला में प्रदेश अध्यक्ष कुमेश्वर महतो की अध्यक्षता में किया गया। संचालन प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि मा. खीरू महतो (राज्य सभा सांसद) विशिष्ट अतिथि शिवलाल महतो (राष्ट्रीय संरक्षक), ब्रजकिशोर गांधी(राष्ट्रीय उपाध्यक्ष) एवं बालेश्वर पटेल(निबंधन पदाधिकारी) शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गयेहैं.जिसमें मुख्यरूप से पिछले बैठकों में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन किया गया।प्रदेश महासचिव के द्वारा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किये गये। मौजूद जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने अपने जिले का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। राजधानी रांची में कुरमी भवन निर्माण के लिये जमीन का एग्रीमेंट यथाशीघ्र करने की बात कही गयी।

झारखंड कुरमी महासभा का बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक किशोरगंज शाखा एवं बरियातु शाखा रांची का संचालन नवनिर्वाचितअध्यक्ष कुमेश्वर महतो, महासचिव कारीनाथ महतो एवं कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार महतो के द्वारा किया जायेगा, झारखंड कुरमी महासभा के संगठनात्मक ढ़ांचा को मजबुत किया जायेगा एवं पुरे झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, कुरमी भवन निर्माण हेतु बनाये गये न्यास का अधिक से अधिक न्यासी एवं अंशदानी बनाये जाएंगे, झारखंड कुरमी महासभा का विस्तार सभी जिलों में किया जायेगा,देवघर जिला अध्यक्ष एवं जिला कमेटी के द्वारा जबतक महासभा के पदाधिकारियों को लिखित रूप सूचित नहीं किया जायेगा तब तक कार्यसमिति कोई निर्णय नहीं लेगी, जिला कमेटी यथावत कार्य करते रहेगी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति से कुरमाली भाषा में कोई बदलाव नही करने की मांग की गयी है, उसे पूर्व की भांति यथावत रखा जाये,इसके लिये कुलपति से मिलकर मांगपत्र सौंपा जायेगा साथ ही झारखंड सरकार से मांग किया गया है कि झारखंड में 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नियोजन नीति लागू किया जाये, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर इस संदर्भ में मांगपत्र दिया जायेगा, झारखंड के अत्यंत पिछड़ी जाति एवं पिछड़ी जातियों को उनकी जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देने की मांग की गयी है और इसके लिए राज्य पिछड़ा आयोग की अनुशंसा को आधार बनाया जाये, झारखंड के टोटेमिक कुरमी (महतो) को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग सरकार से की गयी है, 20 सितंबर एवं 25 सितंबर को रेल रोको कार्यक्रम में झारखंड कुरमी महासभा भाग नहीं लेगी, विभिन्न जिलों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिये जिलावार जिला प्रभारी की नियुक्ति की गयी है जिसमें रामगढ़ से नारायण महतो, खुंटी रामलाल महतो, चतरा- कौलेश्वर महतो, साहेबगंज- संजय कुमार राव, पलामू – रामटहल महतो, गिरीडीह- देवकी महत़ो, धनबाद-डा.भुवनेश्वर महतो, बोकारो- भीम महतो,हजारीबाग- सेवालाल महतो, गढ़वा-डा.राजनारायण सिंह पटेल, लातेहार- जगरनाथ महतो, सरायकेला-खरसावां-चन्द्रमोहन चौधरी,पूर्वी सिंहभूम-मानिकचंद महतो, पश्चिमी सिंहभूम-श्रीमती रीता देवी, देवघर-श्रीमती अर्चना महतो,गोड्डा-विनोद कुमार, सिमडेगा-डा.धनंजय कुमार,

गुमला -उपेन्द्र सिंह,रांची- दूर्गा महत़ो को नियुक्त किया गया है.बैठक में प्रदेश कार्य समिति केपदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहे.बैठक में डॉ भुवनेश्वर महतो उपाध्यक्ष, रामेश्वर महतो, डॉ राजनरायण पटेल, कौलेश्वर महतो राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, धनेश्वर महतो, संजय रावत, मुनेश्वर महतो राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री, सुरेंद्र महतो प्रदेश कोषाध्यक्ष, गुलचंनद महतो प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष, राजकुमार महतो प्रदेश कार्यसमिति,सकलनाथ महतो प्रदेश कार्यालय प्रभारी, देवकी महतो प्रदेश संयुक्त सचिव, सेवालाल महतो प्रदेश संयुक्त सचिव, रामलाल महतो, रघुनंदन महतो अध्यक्ष हजारीबाग महतो रांची योगेन्द्र मण्डल पलामू ,रामटहल महतो महासचिव हजारीबाग, शम्भु नाथ सिंह पलामू जगरनाथ महतो रामगढ़,रिना कुमारी महिला जिला मंत्री हजारीबाग,गुलांचो कुमारी कोषाध्यक्ष,दशरथ महतो, बिहारी महतो, देवकी महतो मुखिया बहेरा,भीम महतो, ठाकुर दास महतो, दुष्यन्त पटेल,चोलेशवर महतो, खेमलाल महतो, भुवनेश्वर महतो कनकी,भीम महतो,राजन महतो, रामेश्वर महतो रांची, रामेश्वर महतो, सम्पत महतो, महेश कुमार, रामलाल महतो, इत्यादि लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.