हिन्द सेवा समिति मलाजखंड में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का भी भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन कर दिया गया।


 

दूसरे दिन भी हुई गणेश प्रतिमा विसर्जित!

भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन का क्रम दूसरे दिन आज 10 सितंबर को भी जारी रहा। हालांकि आज समस्त प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। हिन्द सेवा समिति मलाजखंड में स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का भी भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन कर दिया गया। बता देवें कि इस बार नगर से लेकर ग्रामीण अंचल में गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ भक्तिमय माहौल में मनाया गया हैं। कई स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। निज निवास पर भी मनोकामना पूर्ति को लेकर प्रतिमा की स्थापना की गई थी। प्रतिदिन श्रीगणेश की जयकारा और आरती की गूंज सुनाई दी। एक दिन पहले 9 सितंबर से ही गणेश प्रतिमा का विसर्जन के क्रम जारी हो गया था। जो दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रथम दिवस अधिकांश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया । वही ग्रामीण अंचल में लोगों ने निकट पर स्थित नदी, तालाब और नहर में जाकर गणेश प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन कर दिया गया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन का क्रम दूसरे दिवस जारी रहा। हालांकि दूसरे दिवस कम प्रतिमायें रही।हिन्द गणेशोत्सव समिति मलाजखंड ने दूसरे दिन गणेश प्रतिमा को पूरे भक्तिमय माहौल में भव्य शोभायात्रा सांउड सर्विस व ढोल ढमाके के साथ विसर्जित किया । जिसमें मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से तहसील अध्यक्ष संतोष बिसेन,महासचिव निकेत झा और  समिति से रोहित चौहान, राजकुमार लाहोरी ,प्रवीण ठाकरे ,आदर्श ठाकरे ,सुनील सारवान नगर,आशीष सारवान , कउपिलकान्त पारसनाथ सोंधिया, सतीश लाहोरी  ,संदीप मल्लिक महेंद्र बिसेन ,अभिषेक भलावी कई गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। यहां पर विधिवत पूजन करने के बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिये निकाला गया। जिसके बाद प्रतिमा को शहर भ्रमण कराते हुये विसर्जन किया गया। भगवान श्रीगणेश की आरती की गई और अगले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ बिदाई दी गई। जिसके चलते प्रतिमा विसर्जन स्थल पर जमकर चहल-पहल रही। पूर्व से ही प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन स्थल पर सुरक्षा के इंतजाम रखे हुये थे। जो दूसरे दिवस भी रहा । इस तरह से जिले में गणेशोत्सव की धूम प्रतिमा विसर्जन के साथ ही समाप्त हो गई!

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.