पल्स पोलियो अभियान व राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

रामगढ़: पल्स पोलियो अभियान सितंबर 2022 एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को जिले के उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय के ब्लॉक बी स्थित सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान सबसे पूर्व डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर अमोल शिंदे एवं डॉ अमरेंद्र के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान फरवरी 2022 के तहत हुए कार्यों की जानकारी दी गई जिसके उपरांत उन्होंने पल्स पोलियो अभियान सितंबर 2022 के सफल आयोजन हेतु तैयार कार्य योजना की विस्तार से सभी जानकारी को दी। मौके पर उनके द्वारा बताया गया कि विगत कुछ समय में दुनिया भर के कुछ देशों में पोलियो के नए मामले सामने आए हैं जिनमें भारत के कुछ पड़ोसी देश भी शामिल है जिसके उपरांत हमें और सतर्क रहकर प्रत्येक 5 साल से कम बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाते हुए भारत को पोलियो मुक्त रखना है।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान सितंबर 2022 के तहत उनके उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए वहीं उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करते हुए पल्स पोलियो अभियान सितंबर 2022 के सफल आयोजन का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान डीपीएम एनएचएम श्री देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव के द्वारा उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत इस वर्ष अक्टूबर महीने में 17 एवं 20 अक्टूबर को 19 वर्ष तक के बच्चों व युवाओं को कृमि मुक्ति हेतु दवाइयां खिलाई जानी है, जो बच्चे 17 तारीख को दवाइयां नहीं खा पाएंगे उनके लिए 20 अक्टूबर को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा एवं उन्हें दवाइयां खिलाई जाएंगी। इस संबंध में बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से सभी बच्चों को कृमि मुक्ति हेतु दवाइयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, सिविल सर्जन, डीआरसीएचओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.