मार्शल आर्ट कोच प्रमोद पाठक को भारत गौरव कराटे खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

मार्शल आर्ट के महागुरु प्रमोद पाठक के नाम कई वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है । इनके नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई। सिहान प्रमोद पाठक को ऑनर ऑफ एचीवमेंट भारत गौरव कराटे खेल रत्न अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड इन्हें नेशनल अवार्ड फनग्शन सेमिनार 2021 -2022 मार्शल आर्ट्स कोचेज एशोसियसन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान किया गया है। इस अवार्ड को पा कर प्रमोद पाठक काफी उत्साहित है। उन्होंने मार्शल आर्ट कोचेज एशोसियसन ऑफ इंडिया के तमाम पदाधिकारियों सहित जेनरल सेक्रेटरी राजन वर्मा एवं वाइस प्रेसिडेंट राहुल वन्सल जी को धन्यवाद दिया ।इनकी इस उपलब्धि से पतरातू नगरवासी सहित झारखण्ड राज्य एवं देश के खेल प्रेमी सहित आम जनता में खुशी की लहर है। इन्हें पूरे देश भर से इस उपलब्धि के लिए बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। इनके लिए पतरातू में मार्शल आर्ट्स कराटे ट्रेनिंग सेंटर रसदा में एक सम्मान समारोह रख कर इन्हें सम्मानित किया गया। प्रमोद पाठक को सम्मानित करने वालो में बिंदु भूषण दुबे राष्ट्रीय प्रचारक स्वच्छ भारत मिशन एवं डॉ हरिहर प्रसाद पांडेय चेयरमैन सूर्य मुखी दिनेश आयुर्वेदिक महाविद्यालय बूटी मोड़ रांची, पतरातू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी देव दत्त पाठक , बरिष्ट पत्रकार मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार योगेंद्र कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राज कुमार सिंह सहित डॉ अरुण कुमार, पूर्व जिला पार्षद डॉली देवी, जे. एन प्रसाद रन्थु मिश्रा विकास पाठक , धीरज पाठक सहित दर्जनों खेल प्रेमी एवं अविभक्त शामिल थे। ज्ञात हो कि मार्शल आर्ट के महागुरु प्रमोद पाठक को कुछ दिन पूर्व शिवांगन पब्लिकेशन द्वारा पब्लिश्ड झारखण्ड करेंट अफेयर्स बुक 2022 वार्षिकांक में 5000 प्रश्न उतर छपा है। जिसमे एक प्रश्न है *झारखण्ड के किस मार्शल आर्ट कोच को जूनियर टाइगर ली कि उपाधि दी गयी ?* जिसका उतर है प्रमोद पाठक। ज्ञात हो कि 2021 में वर्ल्ड मार्शल आर्ट की ओर से प्रमोद पाठक को जूनियर टाइगर ली का खिताब दिया था। इनकी इसी उपलब्धि के लिए बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने इन्हें सम्मानित किया। मार्शल आर्ट कोच प्रमोद पाठक के साथ ही साथ पूरे झारखण्ड के लिए गर्व की बात है। झारखण्ड राज्य के पतरातू प्रखण्ड के रसदा निवासी मार्शल आर्ट्स के महा गुरु प्रमोद पाठक पिछले 37 वर्षों से मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जिनके नाम मार्शल आर्ट में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमे 23 सेकेंड में 25 हॉकी स्टिक इनके शरीर के नाजुक अंगों में तोड़ा गया है। जिसका प्रसारण जी टी वी के मशहूर कार्यक्रम शाबाश इंडिया में प्रशारित किया गया था। इतना ही नही अपने बांहों में रस्सी बांध कर विपरीत दिशा में जा रही दो 407 ट्रकों को 1 मिनट 50 सेकेंड रोक कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। मार्शल आर्ट को बढ़ाने में इनकी 37 वर्षो की मेहनत और इनकी उपलब्धियों को देखते हुए देश के पूर्व राष्पति आर वेंकटरमन, खेल मंत्री उमा भारती, खाद्य मंत्री बूटा सिंह , सहित झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा, शिबू सोरेन, रघुवर दास ,झारखण्ड के खेल मंत्री बैधनाथ राम ने भी इन्हें सम्मानित कर चुके हैं। इसके अलावे फिल्मी हस्तियों में राजेश खन्ना, बिनोद खन्ना, हेमा मालिनी, यजनेश शेट्टी, मनोज तिवारी , रवि किशन , मशहुर भोजपुरी गायिका देवी ने भी प्रमोद पाठक को सम्मानित किया है। प्रमोद पाठक आज झारखण्ड राज्य के ही नही पूरे भारत देश एवं विदेश केयुवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक आदर्श बन चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.