
डाड़ी प्रखंड भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का सम्मेलन संपन्न देश पर 119 लाख करोड़ का कर्ज, दिवालियापन की कगार पर
झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा
गिद्दी :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी डाडी प्रखंड का 17 वां अंचल सम्मेलन ऐनुल होदा अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सम्मेलन में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य के सहायक सचिव महेंद्र पाठक, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कन्हैया सिंह, रामगढ़ जिला सचिव विष्णु कुमार, सहायक जिला सचिव कयूम मलिक, उपस्थित थे। वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता महावीर मांझी ने झंडोत्तोलन कर सम्मेलन की शुरूआत की। सबसे पहले शहीद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।और1मिनट का मौन रखकर शहीद साथियों को श्रद्धांजलि दिया गया। सम्मेलन के उद्घाटन भाषण में लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि रूस और यूक्रेन के युद्ध में अमेरिका की दादागिरी चल रही है। आज देश में मोदी सरकार की नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है।आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। पूंजीवाद जवानी की दहलीज पर है। लगातार राष्ट्रीय संपत्तियों को सरकार बेच रही है। जिस तरह से श्रीलंका दिवालियापन के कगार पर पहुंच गया उसी तरह भारत भी दिवालियापन की ओर जा रहा है।देश पर 119 लाख करोड़ रुपए की कर्ज मोदी जी ने थोप दिया है। देश के उद्योगपतियों को लाखों-करोड़ों कर्ज माफ कर दिए गए हैं। और इसका सारा बोझ आम जनता पर पड़ रहा है। भाजपा द्वारा हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर लोगों का ध्यान मुख्य समस्याओं से भटकाया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में जन विरोधी नीतियों के मुखालफत करने के लिए मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण करना होगा। पूंजीवाद का समाजवाद ही अंतिम विकल्प है। सम्मेलन को कन्हैया सिंह ,विष्णु कुमार, कयूम मलिक ने संबोधित किया।कार्य का रिपोर्ट नेमन यादव द्वारा पेश किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से नेमन यादव को प्रखंड सचिव, जगरनाथ तूरी को सहायक सचिव एवं कोलेश्वर भुईयां को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में इसाक अंसारी, आजम अंसारी ,रोजिद अंसारी ,भुनेश्वर महतो ,लखन लाल महतो, महावीर मांझी, मथुरा महतो, गल्लू महतो, कारी नाथ महतो ,कमलनाथ गंझु , आसीन अंसारी, समसुल अंसारी, एहसान राजकुमार यादव ,गणेश भुईयां पप्पू भुईयां,सरजू मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button