
ओबी डंप सिरका से अज्ञात अपराधियों ने टावर गिराकर, 8 लाइट लेकर हुए चंपत
झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा
गिद्दी। सिरका परियोजना के ओबी डंपिंग में बीती रात्रि अज्ञात अपराधियों द्वारा टावर लाइट को गिराकर, इसमें लगे 8 कीमती लाइटों को लूटकर फरार हो गए। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा विभाग जांच पड़ताल करने में जुट गया। इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार की रात सिरका ओबी डंप में किसी सुरक्षा प्रहरी की ड्यूटी नहीं लगी थी। ओबी उत्पादन कार्य भी बंद था। जिसका फायदा अपराधियों ने उठाते हुए ओबी क्षेत्र के रौशनी में लगे टावर लाईट को अज्ञात अपराधियों द्वारा गिराकर, आठ लाइट लेकर भागने में सफल रहे और कई मीटर पतले केबुल को भी लेकर चंपत हो गए। उक्त लाईट लगभग एक वर्ष पहले लगाई गई थी। इसकी कीमत 5 लाख 56 हजार रूपये बताई जा रही है। इस संबंध में सुरक्षा विभाग गश्ती दल के मोहम्मद जलील के द्वारा जानकारी दी गई. घटना के संबंध में क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी अरगड्डा और पीओ सिरका को पत्र द्वारा सूचित किया गया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button