
उपायुक्त कार्यालय के पास भाजपाइयों ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन
झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा
झारखंड राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही भ्रष्टाचारी सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ के जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व एवं हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा,खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो एवं पूर्व सांसद हजारीबाग प्रो.यदुनाथ पांडेय की उपस्थिति में हजारों की संख्या में उपायुक्त कार्यालय रामगढ़ पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने “आक्रोश प्रदर्शन” किया।
सर्वप्रथम छावनी फुटबॉल ग्राउंड में कार्यकर्ता एकत्रित होकर मोटरसाइकल जुलूस की शक्ल में बैनर पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए जेल रोड मोड़ के समीप स्थित महतो पेट्रोल पंप पर पहुंचें।
और वहां से जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए समाहरणालय परिसर पहुंच कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की भाजपा के कार्यकाल में सड़क,बिजली सहित आमजनों से जुड़ी योजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही थी पर हेमंत सोरेन के सत्तासीन होते हीं न सिर्फ विकास कार्य की गति धीमी हुई,बल्कि हर टेंडर के बदले मोटी वसूली शुरू हुई जिसके कारण आज विकास कार्य ठप हुई।
इस अवसर पर हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है ।इसका नमूना समाहरणालय के निकट साढ़े सात करोड़ में बन रहे पार्क के रूप में दिखता है जो आबादी से बिल्कुल दूरी पर डीएमएफटी फंड से बनाया जा रहा है जो लूट और भ्रष्टाचार का हीं हिस्सा है।
इस आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व बीससूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,पूर्व जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा,नारायण चंद्र भौमिक,डॉक संजय सिंह(पतरातु),इलरानी पाठक,रंजित सिन्हा,अमरेंद्र गुप्ता,चंद्रेशेखर चौधरी,संजय सिंह,
महामंत्री खिरोधर साहू,रंजन फौजी,वरिष्ट उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,बलराम महतो,अखिलेश प्रसाद,मंत्री वसुध तिवारी,राजू कुशवाहा,किरण देवी,दिलीप सिंह,रमेश वर्मा,संजीव बावला,कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार,राजीव पामदात्त,मिडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, आईटी सेल प्रभारी प्रवीण सोनू,कीर्ती गौरव,महेंद्र प्रजापति,ओबीसी मोर्चा दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक,कैंट मंडल अध्यक्ष शिव कुमार महतो, कूमेल उरांव,प्रिया करमाली,विजय जायसवाल,रोबिन गुप्ता,संजय अग्रवाल,ब्रजेश पाठक,सोनू कुशवाहा,गणेश स्वर्णकार,सैयद किरमानी,सन्नी कुशवाहा,बबलू साव,रवि मिश्रा,ऋषिकेश सिंह,भीमसेन चौहान,धीरज साहू,पीएन सिंह,सरिता ठाकुर,सतीश मोहन मिश्र,इत्यादि हजारों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित थें।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button