केंद्रीय विद्यालय पतरातू में लगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

अगस्त 2022 को केन्द्रीय विद्यालय पतरातु में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उदघाटन पूर्व विधायक श्री लोकनाथ महतो ने किया। वस्तुतः इस प्रदर्शनी का उदेश्य विभाजन की विभीषिका को याद करना था। तीन सौ से अधिक अभिभावकों और छात्र – छात्राओं ने इस प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी देखने के बाद एक छात्र ने बताया कि

भारत का विभाजन मानव विस्थापन और जबरन पलायन की कहानी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसमें लाखों लोगों ने ऐसे वातावरण में नए घरों की तलाश की जो विदेशी और प्रतिरोधक थे। आस्था और धर्म के आधार पर एक हिंसक विभाजन की कहानी होने से ज्यादा यह इस बात की भी कहानी है कि कैसे जीवन का एक तरीका और सह-अस्तित्व का युग अचानक और नाटकीय रूप से समाप्त हो गया।

लगभग 60 लाख गैर-मुसलमान पश्चिमी पाकिस्तान से बाहर निकाले गये और लगभग 65 लाख मुसलमान पंजाब, दिल्ली, आदि के भारतीय हिस्से से पश्चिमी पाकिस्तान में चले गए।

मारे गए लोगों का अनुमान 5 लाख से 10 दस लाख से अधिक है। आम तौर पर स्वीकृत आंकड़ा लगभग 5 लाख है।

आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत इस स्याह पक्ष को जानने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को याद किया जा रहा है। प्रदर्शनी आज दिन भर लगी रहेगी। प्राचार्य श्री आर सी गोंड के साथ शिक्षक – शिक्षिका भी मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.