भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया पतरातू :
झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा
भारतीय जनता पार्टी पतरातू मंडल के अध्यक्ष राजाराम प्रजापति के द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव के अवसर पर पतरातू प्रखंड के सौंदा डी पतरातू बाजार होते हुए लेक रिसॉर्ट पी टी पी एस डैम तक मोटरसाइकिल रैली कर तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विश्व सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद उपस्थित हुए। कार्यक्रम के द्वारा उन्होंने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के 75 वां स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। हमारे देश के प्रधानमंत्री की इस सोच अमृत महोत्सव से देश मे भाईचारगी बढ़ेगी तथा पूरा देश एक परिवार में बदलेगा।श्री प्रसाद द्वारा कहा गया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री की इसी सोच हम सच साबित करने के लिए हर घर हर परिवार तिरंगा फहराएंगे। इस अमृत महोत्सव को हमारे द्वारा हर घर पहुचाने के संकल्प को लेकर ही भाजपा पतरातू मंडल तिरंगा यात्रा निकाला गया एव लोगों को जागरूक किया गया। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक-एक कार्यकर्ता बूथ पर लगे हुए हैं। इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद मंत्री दिनेश प्रसाद वरिष्ठ नेता भाजपा सांसद प्रतिनिधि सुखदेव प्रसाद , दशरथ कुर्मी , अशोक शर्मा, संतोष शर्मा ,डब्लू पांडे मंडल के महामंत्री रामेश्वर महतो , उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार महतो अवधेश सिंह भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल के अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर ,त्रिलोकी गिरी, रामप्रवेश प्रसाद दीपक कुमार ,सुनील कुमार, नितीश कुमार, गोविंद महतो ,राकेश कुमार ,रूपलाल महतो ,नंद किशोर, महतो रणधीर कपूर ,राजीव कुमार ,राजेश महतो, राजकिशोर महतो एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button