कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘आज़ादी की गौरव यात्रा’ के तहत बड़कागांव के विभिन्न क्षेत्रों मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

बड़कागांव:-अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को सादर स्मरण करते हुए न्यूनतम 75 किलो मीटर तय करने वाली आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर ‘आजादी की गौरव यात्रा’, स्थानीय विधायक सुश्री अम्बा प्रसाद, जिला अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार सिंह, जिला संयोजक सह प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा के सयुंक्त नेतृत्व में केरेडारी से दिन मंगलवार को शुरुआत की गई थी जो कि बड़कागांव ब्लॉक मोड़ के समीप समाप्त हुई थी। गौरव यात्रा दूसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के झारखंड कॉलेज से निकाली गई एवं बड़कागांव मुख्य चौक होते हुए सूर्य मंदिर, लंगातू , डाडी कला, चेपा खुर्द सिदवारी, नगड़ी होते हुए कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र को रवाना हो गई।

झारखंड कॉलेज बड़कागांव से निकले तिरंगा यात्रा के दौरान भारी मात्रा में महिला-पुरुष मौजूद रहे जिसमें मुख्य आकर्षक का केंद्र 60 फीट का तिरंगा झंडा रहा। यात्रा के दौरान भारी बारिश होती रही लेकिन लोगों का उत्साह बिल्कुल भी कम ना हुआ, लोग तिरंगा झंडा लिए निर्धारित रूट के तहत गौरव यात्रा को सफल बनाने में लगे हुए थे।

इस अवसर पर विधायक अम्बा प्रसाद ने कहा कि आजादी के 75 वीं वर्ष निकाले जा रहे गौरव यात्रा न केवल एक पदयात्रा नहीं बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों को विन्रम श्रद्धांजलि है जिनके बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे है। उन्होंने कहा देश का तिरंगा हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा को समेटे हुए है।

जिला संयोजक मानस सिन्हा ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने संघर्ष करके अपने प्राणों की आहुति देकर हमारे देश को आजाद कराया था। गौरव यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विशेश्वर नाथ चौबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गौरव यात्रा कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, शैलेंद्र यादव, एस तबस्सुम, शेख अब्दुल्ला, युवा प्रखंड अध्यक्ष बाबर, त्रिलोकी साव, उमेश साव, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, संतोष राणा, रियासत हसन, पदम साव, बबलू साव, रितेश ठाकुर, सनी कुमार, चंद्रिका साव समेत अतिरिक्त सैकड़ो महिला एंव पुरूष कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.