हम सबों के प्रेरणास्रोत थे स्व रिझुनाथ चौधरी : चंद्रप्रकाश चौधरी

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

पूर्व प्रमुख स्व रिझुनाथ चौधरी की 8वीं पुण्यतिथि मंगलवार को चितरपुर के सांडी में मनाया गया।  जहां इनके बड़े पुत्र बड़कागांव विस प्रभारी रोशनलाल चौधरी, छोटे पुत्र ज्योति कुमार चौधरी व पुत्रवधु डॉ रेखा चौधरी, सुनीता चौधरी व वीणा देवी  ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्व रिझुनाथ चौधरी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्य रूप से  गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने भी स्व चौधरी के चित्र पर पुष्प चढा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। मौके पर उन्होंने  कहा कि स्व रिझुनाथ चौधरी हम सबों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने हमेशा लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किये हैं। इसके अलावे मजदूरों को स्वावलंबी बनाने के लिए हमेशा संघर्षशील रहते थे। उनके संघर्षों को नजदीक से देखने को मिला। आज हमलोग उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं है पर उनके आदर्श हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं गोमिया विधायक ने कहा कि स्व रीझूनाथ चौधरी ने जो सपना देखा था, उसे पूरा करने का कार्य गिरिडीह सांसद कर रहे हैं। दुलमी व महुआ टांड़ उनके नाम से कॉलेज की स्थापना किया गया है। ताकि लोगों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

गिरिडीह सांसद ने किया सैकड़ो फलदार व छायादार पौधों का  वितरण

श्रद्धांजलि सभा के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा लोगों के बीच सैकड़ो फलदार व छायादार पौधों का वितरण किया गया। ताकि पूरा क्षेत्र हरा भरा रहे। और लोगों शुद्ध हवा मिले।

समाजसेवी सुनीता चौधरी ने किया धोती साड़ी का वितरण

रामगढ़ विधानसभा की समाजसेवी सुनीता चौधरी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात गरीब व असहाय लोगों के बीच साड़ी व धोती का वितरण किया। मौके पर आजसू महिला प्रखंड अध्यक्ष टुशील देवी, सचिव मनोरमा देवी के अलावे देवंती देवी, सुशीला देवी, कलावती  देवी, शीला देवी, रजनी राज, अलासो देवी, ममता सोनी, पिंकी देवी, अनुपमा देवी सहित कई मौजूद थे।

श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में रजरप्पा जीएम पीएन यादव, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव महतो, आजसू रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी, समाजसेवी चन्दर महतो, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, रामगढ़ जिप सदस्य धनेश्वर महतो, कुंदरूकलां मुखिया  किशुनराम मुंडा हजारीबाग जिलाध्यक्ष विकास राणा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सह जिला सचिव मनोज महतो, डीएवी प्रचार्य एचके झा, पूर्व पार्षद गोपाल चौधरी, पवन शर्मा,  पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, हाजी रफीक अनवर, विभावि प्रभारी राजेश महतो, सुुबीन तिवारी, अनुराग भारद्वाज, अनिल प्रसाद, रविंद्र वर्मा, किशोरी प्रसाद, चंद्रशेखर पटवा, सतीश महतो, सुमित पटवा, अब्दुल हकीम, सीडी सिंह, नीरज मंडल समेत कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.