पतरातू लेक रिजॉर्ट में भाजपा प्रदेश महिला मौर्चा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन
झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा
पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा सावन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष भारती कुजूर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। रामगढ़ की महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी सरिता पांडेय सुचित्रा सिंह प्रदेश प्रवक्ता, रेणुका मुर्मू, मंजुलता दुबे, डॉ सिमा सिंह, रणजीता सिंह, नीलम चौधरी ऋतु रानी सिंह दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा झारखण्ड राज्य जंगल से घिरा हुआ हरियाली का प्रतीक है। चारो ओर हरियली ही हरियाली है। कार्यक्रम प्रभारी सुचित्रा सिंह ने कहा कि सावन का महीना पवित्र महीना होता है। जो हरियाली को अपनाते हुए अति है ।इस सावन महोत्व हरियाली का प्रतीक है। राज्य भर में एक संदेश भेजने चाहते है कि हरियाली का प्रतीक बनी आज सभी महिलाओं ने हरे रंग की साड़ी पहने हुए हैं । साथ ही खुशी ,उमंग का माहौल है ।आज के सेवन मिलन समारोह में महिलाओं के बीच ,डांस , गीत म्यूजिकल चेयर तथा कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिससे प्रदेश को हरियाली का सादेश मिल रहा है।इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा , सांस्कृतिक कार्यक्रम इसके अलावा , नृत्य एवं गीत प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, बलून फोड़ प्रतियोगिता साथ ही म्यूजिकल चेयर गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button