
पतरातू प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करे राज्य सरकार:- आजसू पार्टी
झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा
आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमिटी ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से पतरातू प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की गई, साथ हीं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की मांग की गई। पत्र के माध्यम से कहा गया की बारिश नहीं होने प्रखंड में सुखाड़ की स्थिति है, किसान विपदा में हैं। राज्य सरकार को अविलंब पतरातू प्रखंड सहित पूरे राज्य को सुखाड़ घोषित करे। ज्ञापन के माध्यम से सुखाड़ के अलावा किसानों को प्रति एकड़ 40,000 हजार रुपया मुआवजा दिया जाए।
ऋण माफी योजना को मजबूती से धरातल पर लाया जाए।
किसानों को खाद एवम बीज मुफ्त दिया जाए।
कृषि लोन मिलने की प्रक्रिया को अत्यंत सरल किया जाए।
किसानों के परिवार के सभी सदस्यों का प्रति व्यक्ति दस लाख का निःशुल्क बीमा किया जाए।
वृद्धा पेंशन जल्द से जल्द लाभुकों के खाते में दिया जा। पत्र में कहा गया की वृद्धा पेंशन के नाम पर बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा। वृद्धा पेंशन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए.. बुजुर्गों के घर जाकर उनका वृद्धा पेंशन की प्रक्रिया की जाए। बुजुर्गों को प्रखंड कार्यालय जाने में परेशानी होती है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो, अखिल झारखंड श्रमिक संघ के प्रदेश ऊर्जा प्रभारी चंदन कुमार, जिला प्रवक्ता बीरेंद्र झा, जिला उपाध्यक्ष राजू कुमार, जिला संगठन सचिव अशोक पाठक, जिला संगठन सचिव विक्रांत साहु, वरीय नेता राहुल रंजन, प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष सुखदेव महतो, अनुसूचित जाति प्रखंड अध्यक्ष मनोज राम, कला एवम संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत महतो, रवि सिंह, पवन श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित हुए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button