
23 लाभुकों के बीच बत्तख चूजों का किया गया वितरण।
झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा
प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत जिला कल्याण पदाधिकारी कि ओर से अनुसूचित जनजाति को शत-प्रतिशत बत्तख पालन से लाभान्वित करने के उद्देश्य से 23 लाभुकों के बीच बत्तख के चूजे का वितरण किया गया।बत्तख के चुजे का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी राजेश एक्का प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुखदेव प्रसाद मरांडी विधायक प्रतिनिधि कृष्णा सिंह ने किया। मौके पर लाभुक पंचायत देवरिया निवासी गीता देवी प्रमिला देवी अनीता देवी झानो देवी पंचायत लवगा से फूलों देवी मालती देवी रमिया देवी के साथ अन्य लाभुकों के बीच बत्तख चूजे वितरण किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button