चेस अपने परिवार के बीच खेला जाने वाला खेल इसे अपनाएं : हफीजुल

चेस के प्रति युवाओं का बढ़ रहा रुझान : हन्नी सिन्हा

राज्य ब्यूरो रिपोर्ट /उमेश सिन्हा रांची

44 वॉ चेस ऑलम्पिड टार्च रिले 2022 का स्वागत झारखण्ड सरकार के कला संस्कृति युवा कार्य एवं खेल मंत्री मान्नीय श्री हफीजुल हसन अंसारी ने किया।

दिनांक 07 जुलाई 2022 को हरिवंश टाना भगत इण्डोर स्टेडियम होटवार में 44 वॉ चेस ऑलम्पियाड टार्च रिले 2022 का आयोज किया गया। मौके पर झारखण्ड सरकार के मंत्री मान्नीय हफीजुल हसन अंसारी, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर निदेशक खेल कूद युवा कार्य विभाग झारखण्ड सरकार श्री जिसान कमर, चेस फेडरेशन के सचिव एवं अन्तराष्ट्रीय चेस मास्टर श्री नीरज मिश्रा, चेस ग्रेंड मास्टर श्री शप्तश्रृषि राय चौघरी, चेस फडरेशन झारखण्ड के अध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा ने सिरकत किया। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के परिपेक्ष्य में राज्य सरकार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन के तत्वाधान में हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम होटवार, रॉची में 1000 युवाओं के बीच मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी तथा निदेशक, जिसान कमर, चेस फेडरेशन के सचिव एवं अन्तराष्ट्रीय चेस मास्टर श्री नीरज मिश्रा, चेस ग्रेंड मास्टर श्री शप्तश्रृषि राय चौघरी, चेस फडरेशन झारखण्ड के अध्यक्ष श्री प्रदीप वर्मा, राज्य निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, श्रीमती हनी सिन्हा, उप निदेशक, युवा कार्य एवं खेल विभाग श्री धरमेन्द्र दीक्षित को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। राष्ट्र गाण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर झारखण्ड की संस्कृति पर आधारित महिला पुरूष के सांस्कृतिक दल द्वारा लोक कला पायका नृत्य का आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने सम्बोधत करते हुए पारंपरिक खेल चेस की ऐतिहासिक तथा परंपरागत विरासत की चर्चा किया तथा बताया कि इसे अपने परिवार के बीच खेला जाय। साथ ही साथ अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट किये तथा फडरेशन ने झारखण्ड एवं देश के स्तर पर चेस खेल की उपलब्धियों पर चार्चा किया। ग्रेंड मास्टर के साथ खेले प्रतिभागीयों की हौसला अफजाई की गयी वहीं चेस ऑलम्पियाड के लिए चयनित 6 प्रतिभागीयों को मंत्री के हाथो पुरस्कृत किया गया।
19 जून 2022 को मान्नीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 44 वॉ चेक ऑलम्पियाड टार्च रिले का शुभारंभ इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली से किया गया जो देश के 75 आईकॉनिक शहर होते हुए 28 जुलाई 2022 को महाबलीपुरम पहूॅचेगी। इसी कड़ी में बिहार के रास्ते गया होते हुए टार्च रिले आज दिनांक 07 जुलाई 2022 को रॉची पहूॅची। शप्त श्रृषी राय चौधरी चेस ग्रेंड मास्टर के हाथो यह टार्च भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल के साथ मान्नीय मंत्री को सौपा गया तथा कार्यक्रम के अन्त में इसे अगले पडाव कोलकता के लिये टार्च रिले अन्तराष्ट्रीय चेस मास्टर नीरज कुमार मिश्रा को सौपा गया। तद्ोपरांत राष्ट्रीय ध्वज के साथ पंक्तिबद्ध युवाओं के बीच से यह टार्च रिले भारत माता की जय के नारो के साथ प्रस्थान किया।
कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र संगठन, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारत स्काउट एण्ड गाईड, एन एस एस, चेस खेल संध, तथा विभिन्न विद्यालय के बच्चे उपस्थित हुए।
अन्त में उदधोषिका द्वारा उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की धोषण की गयी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.