![](https://thechangenews.com/r3e/uploads/2020/09/tv_cm--780x470.jpg)
गरसुल्ला मंडा पर्व में भक्तों ने दिया आस्था का परिचय,मंडा पर्व में झारखंड की संस्कृति झलकती है – अंबा प्रसाद
झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा
बड़कागांव : प्रखंड के गरसुला में शिव उपासना का महापर्व करोना काल के 2 वर्ष बाद धूमधाम के साथ मनाया गया। मेले का आयोजन शिव मंडा पूजा का आयोजन नंदू बेदिया की अध्यक्षता में किया गया।संचालन राजेंद्र बेदिया ने किया।मंडा मेला का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा किया गया।मंडा महापर्व की इस मौके पर शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी – अपनी आस्था का परिचय दिया।वहीं शिव भक्तों ने अपनी अपनी पीठ पर कील चुभ होकर झूला।शिव भक्तों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मंडा पर्व आस्था का पर्व है मंडप पर्व में झारखंड के सभ्यता व संस्कृति झलकती है ऐसे ही मेले का आयोजन करते रहें कि हमारे क्षेत्र आस्था व संस्कृति से जुड़कर हर्ष उल्लास के साथ अपना अपना जीवन व्यतीत करते रहें।मौके पर मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष नरेश बेदिया, रामविलास गोप, पूजा कमेटी के अध्यक्ष नंदू बेदिया, सचिव राजेंद्र बेदिया, कोषाध्यक्ष भुवनेश बेदिया, उपाध्यक्ष राजेश सोरेन ,उपसचिव सरोज बेदिया ,उप कोषाध्यक्ष राजू बेदिया, राजकुमार सिंह, अजीत सिंह, कर्मवीर सिंह, लाल बहादुर मांझी, विमला मांझी, मूलचंद बेदिया, कार्तिक उरांव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button