राँची विश्विद्यालय के कुलपति बने डॉ अजीत सिन्हा !
झारखंड ब्यूरो राँची : उमेश सिन्हा
राँची विश्विद्यालय में लंबे समय से रुके कुलपति की नियुक्ति पर अंततः आज विराम लग गया !झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस के आदेश से आज राँची विश्विद्यालय के नए कुलपति के रूप में डॉ अजीत कुमार सिन्हा नियुक्त हुए हैं !
ज्ञात हो डॉ अजीत कुमार सिन्हा वर्तमान में विनोबा भावे विश्विद्यालय के प्रतिकुलपति के रूप में सेवा दे रहे है इसके पूर्व केंद्रीय तसर संस्थान राँची भारत सरकार के निदेशक पद से रिटायर हुए हैं !डॉ अजीत कुमार सिन्हा एक बेह्तर कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं ! डॉ सिन्हा को कई प्रतिष्ठित संस्थानों ,विश्विद्यालयों के द्वारा कई महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हो चुका है ! उम्मीद है डॉ सिन्हा के नेतृत्व में राज्य के सबसे पुराने व प्रतिष्ठित विश्विद्यालय राँची विश्वविद्यालय एक उत्कृष्ट मुक़ाम स्थापित करेगी !
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button