होसिर और हेसालौंग में मंडा पूजा संपन्न दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने दिया आस्था का परिचय 

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

गिद्दी: डाड़ी प्रखंड के होसिर एवं हेसालौंग गाँव में मंडा पूजा पूरी श्रद्धा व भक्तिभाव से मनाई गयी. होसिर गाँव में विगत 121वर्षों से मंडा पूजा मनाया जा रहा है. होसिर में मंडा पूजा का उद्घाटन कनकी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार महतो एवं कुमेश्वर महतो द्वारा किया गया.पंडित सच्चितानंद पांडेय द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कराई गयी.मंडा पूजा में 221भोक्ता और 136 शोक्त्ताईन शामिल हुए.मंडा पूजा में लोटन सेवा, फूलखुण्दी, बनसगोथाई,बनसझुकाए आदि संपन्न हुआ.इस दौरान दहकते अंगारों और बनसझुले पर झूलकर शिवभक्तों ने अपनी आस्था का परिचय दिया. इस मौके पर गुजरात आईपीएल के दौरान छऊ नृत्य का जलवा बिखेर चुके हेमचन्द्र महतो और ललित महतो खरसांवा द्वारा मेले में मनमोहक छऊ नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर कनकी पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया लक्ष्मी देवी, पंसस गणेश महतो, अध्यक्ष दौलत महतो, उपाध्यक्ष संजय राम, सचिव गणेश महतो, कोषाध्यक्ष किशोर महतो, उप सचिव केतर मुंडा, संरक्षक प्रमोद महतो मौजूद थें.जबकि सर्वेश सिंह,पूर्व मुखिया पच्चू भुइँया, मुखिया सीमा देवी, रौशन तिवारी, नागेश्वर पटेल,गणेश चौधरी, दिनेश्वर महतो, लीलू महतो,दिलीप महतो, धनेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, जीतेन्द्र महतो, वासुदेव मुंडा, सरहुल महतो,महेंद्र मुंडा,घटक महतो, महाबीर मुंडा, बालेश्वर महतो, कुमार विनोद, जगतपाल टुंडवार,दीपचंद महतो, सुजीत महतो, रिशु तुरी, रामेश्वर तुरी, ईश्वर तुरी, गणेश तुरी, राजू तुरी आदि लोग उपस्थित हुए.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.