टेरपा मंडा पूजा में अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य के कलाकार करेंगे प्रदर्शन
झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा
पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम टेरपा में पूर्व से घोषित जन आस्था का महापर्व दो दिवसीय ऐतिहासिक शिव मंडा पूजा रात्रि जागरण, छऊ नृत्य, फुलखूंदी तथा झूलन व मेला के आयोजन में इस बार आगामी 12 जून एवं 13 जून 2022 को शिव मंडा पूजा में अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा द्वारा अद्भुत प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञात हो कि आईपीएल 2022 का समापन समारोह नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद गुजरात में फाइनल मैच गुजरात बनाम राजस्थान के बीच खेला गया था। इसमें झारखंड के इचागढ़ जमशेदपुर के अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा के सचिव प्रभात कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्य कलाकारों ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपना छऊ नृत्य प्रदर्शन किया था। जिसे झारखंड के सरायकेला छऊ नृत्य का स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया और किए गए छऊ नृत्य कला को खूब सराहा था। वही अंतरराष्ट्रीय छऊ नृत्य कलाकार सह नटराज कला केंद्र चोगा प्रभात कुमार महतो की टीम ग्राम टेरपा के शिव मंडा पूजा में अपनी नृत्य कलाकार का प्रस्तुति देने पहुंच रही है। उक्त बातों की जानकारी शिव मंडा प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने बैठक के माध्यम से दी। वही बैठक में मुख्य रूप से अजय सिंह, अमित यादव, उज्जवल सिंह, हरिदास साव, तिलेश कुमार, विक्की कुमार, दीपक सिंह, राम पुकार सिंह, राजू प्रजापति, कृष्णा मिश्रा, नंदलाल गिरी, उदय कुमार, सुमित कुमार, संतोष सिंह, वीर प्रताप सिंह, यशवंत कुमार, आदर्श साव एवं तमाम ग्रामवासी शामिल रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button